‘समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार’ का मंत्री ने किया शुभारम्भ

   जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में ‘समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार’ साइकिल यात्रा का शनिवार से शुभारम्भ हुआ जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने मल्हनी विधानसभा लखौंवा से झण्डी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता जिस बुलंदी से सपा सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को खेत-खलियानों में रहने वाले मजदूरों, किसानों, दलितों व पिछड़ों तक साइकिल यात्रा के माध्यम से पहुंचाने का वीणा उठाया है, वह सराहनीय है। लखौंवा से निकली साइकिल यात्रा शम्भूगंज, सुजियामऊ, शिवगुलामगंज, बक्शा, रन्नो सहित दर्जनों गांव में पहुंची जहां सभी महिलाओं व पुरूषों से मिलकर सरकार द्वारा किये गये 3 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। इस दौरान विधवाओं को सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में निःशुल्क यात्रा, समाजवादी पेंशन जैसी योजनाओं का जनता द्वारा काफी सराहना किया गया। इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल (सलाहकार सदस्य वाणिज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश), रामधारी पाल, अशोक आजाद, संघर्ष यादव, मो. दानिश, मुन्ना यादव, कृष्णकान्त सिंह, जिलेदार चैहान, मो. तारिक, मुकेश मौर्य, धर्मेन्द्र सिंह, इरफान मंसूरी, संतोष यादव, अशोक यादव, बच्चा यादव, पंकज यादव, मुन्ना यादव, नीरज मौर्य, राजेश यादव, मुकेश मौर्य, अफरोज अहमद, अशोक मोदनवाल, अशोक यादव, गौरव चैहान, इनामुल्ला, नसरूद्दीन, हैदर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने किया।

Related

खबरें 1920410966790625891

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item