चहारसू चौराहे की स्थायी बैरिकेटिंग को हटाने के लिये जिला प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमण्डल

28 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर रामनवमी शोभायात्रा समिति ने दिया ज्ञापन
    जौनपुर। नगर में जगह-जगह स्थायी रूप से लगाये गये बैरिकेटिंग के संदर्भ में युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल शनिवार को जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रभारी के रूप में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव से मिलकर पत्रक सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल ने मांग किया कि उक्त स्थायी बैरिकेटिंग को हटाकर अस्थायी बैरिकेटिंग लगाया जाय, ताकि समय-समय पर निकलने वाले शोभायात्रा में कोई अवरोध न उत्पन्न हो। पत्रक के अनुसार ऐतिहासिक रामनवमी का पर्व विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 28 मार्च को मनायी जायेगी जिसके उपलक्ष्य में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से चलकर सुतहट्टी, सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू चैराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज होते हुये कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त होती है। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बैण्ड, बाजे, झांकी, अखाड़े आदि सहित हजारों की भीड़ रहती है। इतना ही नहीं, पूरे शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर कोतवाली चैराहे पर नियंत्रण कक्ष बनाकर पूरे मेले का संचालन भी होता है। इस पत्रक का आशय यह है कि चहारसू चैराहे पर स्थायी रूप से बैरिकेटिंग कर दिया गया है जो शोभायात्रा का मार्ग है। शोभायात्रा को चहारसू से शाही पुल की तरफ बढ़ाने में दिक्कत होगी। ऐसे में स्थायी बेरिकेटिंग को हटाकर अस्थायी बैरिकेटिंग लगाया जाय, ताकि शोभायात्रा समाप्त होने के बाद पुनः लगा दिया जाय। बता दें कि उक्त मार्ग से रामनवमी की शोभायात्रा के अलावा हनुमान जयंती, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, गुरूनानक जयंती, गणपति पूजा, विश्वकर्मा पूजा, बारावफात, गणेश चतुर्थी सहित तमाम सरकारी व गैरसरकारी जनहित कार्यक्रमों की रैली आदि भी जाती है। ऐसे में स्थायी रूप से किये गये बैरिकेटिंग से असुविधा उत्पन्न रहेगी। समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में मुन्ना लाल सेठ, सुबाष गर्ग, संजीव चैरसिया, सुधीर साहू, रंजीत अग्रहरि, जिलाजीत सेठ के अलावा तमाम पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।
उधर हिन्दू युवा वाहिनी ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपते हुये शोभायात्रा मार्ग पर लगाये गये स्थायी खम्भों को हटाने की मांग किया है। पत्रक के अनुसार चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर प्रभु श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकलती है जो भण्डारी रेलवे स्टेशन से चलकर कोतवाली, चहारसू, शाही पुल होते हुये ओलन्दगंज स्थित कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त होती है। शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले चहारसू चैराहे पर खम्भे लगा दिये गये हैं जो शोभायात्रा में व्यवस्थान करेंगे। ऐसे में उन खम्भों को हटाया जाना अति आवश्यक है। पत्रक सौंपने वालों में विकास सिंह, मनोज सोनकर, सूरज गुप्ता, अंकुर सिंह, ऋषभ राज, वैभव, अंकितत, रोहित, कृष्णा, शिशिर, दीपक आदि शामिल रहे।

Related

जौनपुर 7871454174941950782

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item