किसानों का फर्जी नेता बनने का नाटक करते है मुलायम सिंह

जौनपुर। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दीपचंद्र राम आज जौनपुर में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोद्यित किया। दीपचंद्र ने प्रदेश सरकार के साथ साथ बसपा को अपने निशाने पर रखते हुए कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव किसान नेता बनने का तमगा लेकर चलते है। उनके तमगा कितना खरा है यह वर्तमान समय में हुई ओलाबृष्टि से पता चला गया है। उन्होने आकड़ा पेश करते हुए कहा कि इस दैविय आपदा से किसानों की 80 फीसदी फसल नुकसान हुआ है। प्रदेश में कुल दो करोड़ा 50 लाख किसान है उनके फसलो के नुकसान की भरपाई के लिए सपा सरकार मात्र दो सौ करोड़ देने का एलान किया है जबकि सैफई महोत्स में नाचने गाने के लिए तीन सौ करोड़ लूटा दिया गया। इससे स्पष्ट लगता है प्रदेश सरकार रोम के राजा की तरह मस्त हो गयी है।
दीपचंद्र राम बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2007 के चुनाव में सपा के गुण्डाराज के विरोध में जनता ने बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी थी।उस चुनाव में मायावती ने नारा दिया था चढ़ गुण्डो की छाति पर बटन दबाओं हाथी पर उस चुनाव में जनता के साथ जबरदस्त धोखा हुआ था। जब सभी नामी गिरामी गुण्डे हाथी पर चढ़कर गोली छाती पर मारने लगे। जिससे आजिज आकर जनता ने 2012 के चुनाव में सपा की सरकार बनायी। सपा भी जनता के साथ धोखा कर रही है। अखिलेश सरकार ने गरीबों पिछड़ा की छात्रवृत्ति बंद कर दिया गरीब लड़कियों की शादी अनुदान बंद कर दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दारोगा की हत्या वकील की हत्या किसान की हत्या नौजवान की हत्या की बाढ़ सी आ गयी है। बहन बेटियों की आबरू सुरक्षित नही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह उपाध्यक्ष नीरज सिंह नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव नगर मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह राजा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।



Related

प्रतिभाएं 4285808564791596024

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item