डाक्टर की लापरवाही से गई बृद्धा के आँखों की रोशनी

 जौनपुर। डाक्टरो की घोर लापरवाही के कारण एक बृध्द महिला की आंखो की रौशनी ही चली गयी। इस बात की खबर मिलते ही जहां उसके परिजनों हैरान परेशान है  वही स्वास्थ महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल महिला ने सीएमओ से मिलकर आरोपी डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ मां की खोई हुई रौशनी को इलाज करने की गुहार लगाई है।
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव की निवासी सिरोमना देवी 65 वर्ष के  बाये आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। उसके परिवार वाले 21 फरवरी को इलाज कराने के लिए सीतापुर आंख अस्पताल ले गये। वहां पर डाक्टर ने जांच पड़ताल के बाद उसके बाये आंख के बजाय दाहिनी आंख का आपरेशन कर दिया। आपरेशन  के दस दिन बाद जब उसे पुनः डाक्टर को दिखाकर बताया गया कि उसकी आंख से कुछ नही दिखाई दे रहा तो डाक्टर ने कहा कि आंख में दवा डालिए ठीक हो जायेगा। लेकिन आज तक ठीक न होने पर उसे एक प्राईवेट डाक्टर को दिखाया गया तो डाक्टर ने साफ  कहा अब उसकी आंखों में रोशनी नही आ सकती। यह सुनते ही महिला और उसके परिजनों के पैरो तले जमीन ही खिसक गयी। परिजनो का आरोप है कि जिस दिन डाक्टर ने बाये आंख की जगह दाहिने का आपरेशन किया था उसी दिन हम लोगो डाक्टर से कहा कि यह उल्टा आपरेशन हुआ तो डाक्टर ने कहा काई बात आपरेशन तो दोनो का होना है पहले यह ठीक हो जाय तो दूसरे का भी कर दूंगा।
उधर इस  बात की जानकारी मिलते ही सीएमओ ने जांच का आदेश देने के साथ ही पीडि़त महिला का इलाज करने की बात कही है।

Related

जौनपुर 510565994841753730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item