भदोही में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

भदोही। प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर अखिलेश सरकार अभ्यर्थियों के निशाने पर है। प्रदेश भर में भर्ती पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले गोपीगंज के फूलबाग में भाजपा नेत्री सपना दूबे ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती में जानबूझ कर धांधली करवा रही है।
गोपीगंज-भदोही मार्ग पर पुतला दहन के बाद अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए काशी प्रांत की महिला मोर्चा क्षेत्रिय अध्यक्ष सपना दूबे ने प्रदेश सरकार पर भर्ती में साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर प्रदेश के कुछ खास जिलों के आवेदकों को लाभ पहुंचाया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह धांधली की शिकार हो चली है। सरकार की इस नीति से युवाओं का भविष्य चैपट हो रहा है। युवाओं की प्रतिभा के साथ छलाया किया जा रहा है। भाजपा इस मसले पर कभी चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान आवेदक मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आवेदकों का आरोप था कि सरकार जानबूझ कर साजिश कर रही है। भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की गयी है। इस दौरान काफी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे।

Related

पुर्वान्चल 5567464790429102724

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item