अब घर घर जाकर पुलिस करेगी वाहनो की चेकिंग !

जौनपुर। में बढ रहे दो पहिया व चार पहिया वाहन चोरी व अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जौनपुर बी0पी0श्रीवास्तव के द्वारा दिनांक 16.03.2015 से 31.03.2015 तक एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनपद के सभी थानाध्यक्ष व हल्का उपनिरीक्षक व वीट आरक्षी को सख्त निर्देश दिया गया है कि अभियान के दौरान सभी वाहनों को थाने क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर वाहन की चेकिंग करेंगे। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन स्वामी तथा उनके रजिस्ट्रेशन के कागजात को भी चेक किया जायेगा एवं वाहनों का भौतिक सत्यापन कराया जायेगा, चेक किये गये वाहनों का विवरण थाने में सुरक्षित रखा जायेगा, इससे चोरी की घटनाये रूकेगी व कभी भविष्य में कहीं कोई दो पहिया व चार पहिया लावारिस व किसी प्रकार के वाहनों को उसके स्वामी तक पहुचाने में मदद मिलेगी। इस अभियान में किसी प्रकार की भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इससे वर्तमान में बढ रहे वाहन की चोरी पर लगाम लगेगा। इसमें सभी जनपद वासियों का सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान के निम्नलिखित लाभ है

1.वीट आरक्षी अपने-अपने ग्रामों में भ्रमण करेेंगे।

2.सम्बन्धित ग्रामों के चिन्हित अपराधियों का सत्यापन करेंगे।

3.अपराधियों का डोजियर भरवायेंगे।

4.वाहन स्वामी-ट्रान्सफर या रजिस्ट्रेशन पेन्डिग है तो सीघ्र करायेंगे।

5.पूरे थाना क्षेत्र व पूरे जनपद के वाहनो की संख्या को कम्प्यूटर में डालकर आर0टी0ओ0 कार्यालय से मिलान होगा।

6.निकट भविष्य में होने वाले पंचायत चुनावांे के मद्देनजर आवश्यक सुचनाये एकत्र करेंगे।

7.पूर्व से चिन्हित विवादों के अतिरिक्त विवादों का अभिलेखीकरण करेेंगे।

8.अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

9.संदिग्ध व्यक्तिओं की पहचान करेंगे व आवश्यक होने पर विधिक कार्यवायी होगी।

 

Related

जौनपुर 8670361239240690481

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item