भदोही के दंपति की बस-जीप की भिंड़ंत में मौत
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_643.html
भदोही। वाराणसी जिले के शिवदासपुर बाजार में शुक्रवार को सावरियों से भरी जीप अनियंत्रित हो कर बस से टकरा गयी। इस हादसे में जहां जीप में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं वाराणसी जा रहे दंपति के सिर में गहरी चोट लग गयी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों ने दमतोड़ दिया। हादसे में जान गवांने वाले जिले की भदोही कोतवाली के मथुरापुर दरोपुर निवासी हैं। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यात्रियों ने चालक की लापरवाही बतायी है।
भदोही से एक जीप सवारी लाद कर सुबह दस बजे वाराणसी जा रही थी। जैसे वह वाराणसी के कपसेठी थाने के शिवदासपुर बाजार पहुंची उसी दौरान चालक ने अपना नियं़़त्रण खो दिया और वाराणसी की तरफ से आरी बस में आमने-सामने जा भिड़ा। इस हादसे में जहां एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए। वहीं भदोही कोतवाल कीे मथुरापुर दरोपुर निवासी अब्दुल कुददूश और उसकी पत्नी जाहिदा बेगम की सिर में अधिक चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने जीप कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।