एसएमएस से मिलेगी अब मुकदमों की जानकारी
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_348.html
भदोही। ई-गवर्नेंस को लेकर काफी संजीदगी और तैयारियां चल रही हैं। सभी विभागों को संचार तकनीक से हाईटेक किया जा रहा है। अब नीचली अदालतों की जानकारी भी अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को मोबाइल और नेट पर मिल सकेगी। जिला अदालत में इसकी शुरुवात कर दी गयी है। शुक्रवार को प्रभारी जिला जज चंद्रोदय की मौजूगी में इसका परीक्षण भी किया गया। अदालत के प्रशासनिक विभाग की ओर से सभी अधिवक्ताओं का अपना मोबाइल नम्बर और कोड फार्म पर भर कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अब नीचली अदालतों की सभी जानकारी अधिवक्ता अपने कोड से जान सकेंगे। इसके अलावा वादकारी भी इंटरनेट से इसकी जानकारी घर बैठे ले सकेगा। इसके लिए लंबी दूरी उसे तय करने की जरुरत नहीं होगी। एसएमएस के जरिए मुकदों की तारीख और उसकी स्थिति की भी जानकारी की जा सकेगी। इस सुविधा से वादकारियों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत होगी। उन्हें सिर्फ तारीखों की जानकारी के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस सुविधा से निश्चित तौर वादकारियों और अधिवक्ताओं को लाभ होगा। वहीं अदालतों पर लोड भी कम होगा।
