गुरुजी आप कर लो तैयारी, पढ़ाई की अब मेरी बारी

भदोही। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र लागू करने जा रही है। जिस समय यह शैक्षणिक कैलेंडर लागू होगा। उस दौरान प्रातःकालीन कक्षाएं हो जाती थीं। शिक्षा विभाग में इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी संकुल प्रभारियों की इस बात मीटिंग ली। उन्होंने सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
बेसिक शिक्षाधिकारी ने संकुल प्रभारियों को निर्देश दिया है कि नए सत्रारंभ से पहले विद्यालयों में सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए। विद्यालय में साफ-सफाई जहां प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए। वहीं विद्यालय में अगर निर्माण संबंधी गड़बड़ी हो तो उसे पूरा करा लिया जाए। छात्रों के बैठने की व्यवस्था सुदृढ़ कर ली जाय। इसके अलावा पेयजल और दूसरी दिकक्तों पर भी खास ध्यान दिया जाए। जिससे सरकार की मंशा का अनुपालन किया जा सके। इसे लेकर जिले भर रैलिया निकाली जा रही हैं। लोगों बच्चों को नए सत्र से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मीडिया में हर रोज इस तरह की खबरें आ रही हैं। अब यह देखना है कि अप्रैल में तीखी धूप और गर्मी का बच्चे किस तरह मुकाबला करते हैं। क्योंकि स्कूलों में न पर्याप्त पेयजल की सुविधा है और न ही बिजली उपलब्ध है। इस स्थिति में भीषण गर्मी में नौनिहाल कैसे पढ़ाई पूरी करते हैं। यह बड़ा सवाल है। अभी तो गुरुजी की बारी है। लेकिन जब सत्र प्रारम्भ होगा तो नौनिहाल कैसे पढ़ाई करेंगे यह सरकार और उसकी व्यवस्था के लिए चुनौती भरा कार्य होगा।

Related

जौनपुर 3116207379838880941

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item