मदरसा बोर्ड की परीक्षायें 12 से

 जौनपुर । रजिस्ट्रार उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिशद द्वारा 12 से 25 अप्रैल तक मदरसा बोर्ड की परीक्षाऐं सम्पन्न करायी जायेगी । इस सन्दर्भ में मदरसा बोर्ड की विभागीय वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं डेस्क स्लिप तथा उपस्थिति शीट आदि अपलोड हो गये है । जनपद के सभी आलियाॅ स्तर के मदरसें अपने-अपने परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउन लोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध करा दे साथ ही जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्र अपने यहाॅ से सम्बन्धित उपस्थिति षीट व डेस्क स्लिप आदि डाउन लोड करके प्राप्त कर ले। 2 अप्रैल को मदरसा बोर्ड कार्यालय लखनऊ से जनपद की उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त हो रही है जो 05 से मदरसा हनफियां आलम खां स्थित उत्तर पुस्तिका भण्डारण केन्द्र से प्राप्त होने लंगेगी।  यह आवश्यक है कि सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य मदरसा हनफियां आलम खां मे उत्तर पुस्तिका भण्डारण केन्द्र के प्रभारी आरिफ अनीस से सम्पर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर उत्तर पुस्तिकाऐं प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएनसिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

Related

जौनपुर 3606970968575160230

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item