
जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पिता पुत्र को पीटकर घायल कर दिया गया। उक्त गांव के देवीदीन व बृजलाल पुत्र झिगुरी के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। उसी को लेकर रास्ते का बहाना बनाते हुए दूसरे पक्ष के देवीदीन व उसके पुत्र सुरेश को पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बारे में पीडि़त द्वारा बृजलाल, अरविन्द तथा एक अन्य के नाम से थाने में तहरीर दी गयी है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला में कराया गया।