63 हजार वरासत दर्ज, खतौनी दी गयी
https://www.shirazehind.com/2015/04/63.html
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह मंे एक बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि 63 हजार नाम निर्विवाद वरासत के लिए दर्ज हो चुका है। जिसमें जाॅच के समय लेखपाल के पास उपलब्ध खतौनी को ग्रामवासियों के समक्ष पढ़ा जाए, खतौनी पढ़ते समय यदि गाॅव वासियों द्वारा किसी खातेदार को मृतक बताया जाता है तो उसके वारिशों का नाम पूछकर नोट कर लें तत्पश्चात खतौनी में उपलब्ध प्रपत्र पक-11 क मंे उक्त मृतक खातेदार किस क्रमांक पर दर्ज है तथा उसके वारिशो का सही नाम लेखपाल द्वारा दर्ज किया गया है अथवा नही, इसकी जाॅच कर ली जाए। पक-11 क पर लेखपाल द्वारा मृतक खातेदार का नाम एवं उसके वारिशों का नाम दर्ज करने के बाद राजस्व निरीक्षक द्वारा आदेश पारित किया गया है या नही, इसे भी देखे। यदि पक-11 क पर काश्तकारों द्वारा बताये गये मृत खातेदार एवं उसके वारिशों का नाम दर्ज नही है तो लेखपाल से पूछा जाए कि मृतक खातेदार एवं उसके वारिशों का नाम पक-11 क पर क्यों दर्ज नही किया गया है तथा इसकी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर भरा जाए। मृतक खातेदार के वारिशो का नाम दर्ज करने के बाद खतौनी की नकल उन्हें उपलब्ध करायी गयी है अथवा नही, इसकी जानकारी काश्तकारो से प्राप्त की जाए। मृतक खातेदार खतौनी के जिस खाता पर अंकित है उसके पृष्ठ भाग पर वारिशों का नाम खतौनी में दर्ज करने विषयक कम्प्यूटरीकृत स्लिप चस्पा है या नही, इसे भी देखा जाए। मुख्य विकास अधिकारी पीसीश्रीवास्तव ने सभी तैनात अधिकारियों को जाॅच के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया साथ ही जाॅच आख्या 16 अप्रैल तक तहसीलदार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामभंजन सोनकार, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, पीडी एसएन चैधरी, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

