किसानों की समस्यायें निपटायें
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_750.html
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार मंे किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग, सिचाई, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, नावार्ड प्रबन्धक सहित कृषि विभाग से जुडे सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान दिवस में किसान युनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव ने विकास खण्ड मुगराबादशाहपुर के सेमरी ग्राम में नलकूप की सिचाई की नाली के सम्बंध में शिकायत किया। पुद्दन राजबली यादव ने जौविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड समय से उपलब्ध कराने की माॅग किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
