किसान मर रहे है ,सो रही प्रदेश सरकार : संजय सिंह

 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संजय सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार की लापरवाहियों के चलते प्राकृतिक आपदा से पीडि़त किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। प्रदेष में मौसम के कहर की मार से प्रतिदिन किसान आत्महत्या कर रहे है और सरकार के लोग किसानो को अर्थिक सहायता प्रदान करने के बजाय राजनीति करने में लगे हुए है। इसकी जितनी निन्दा किया जाये कम होगा सरकार इससे अलग हट कर किसानो को उनके नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसान हितो के प्रति गम्भीर एवं सजग है। इसी लिए केन्द्र सरकार ने इस आपदा की घड़ी में किसानो के साथ खड़ी नजर आ रही है। केन्द्र सरकार ने अपनी ओर से राहत पैकेज भेजते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देष दिया है कि वह स्वयं एवं अपने अधीन कर्मचारियों के माध्यम से जल्द से जल्द सर्वे कराके रिपोट दें और 33प्रतिषत तक नुकषान वाले किसानो को मुआवजे की धनराषि प्रदान की जाये। युवा नेता ने कहा कि धनराशि का बितरण प्रदेश की सरकार के माध्यम से होना है इसलिये प्रदेष सरकार के लोग उसका फायदा उठा रहे है। एक तो मुआवजा राशि दने में बिलम्ब कर रहें है दूसरे जहां पर क्षति पूर्ति की राषि दी भी जा रही है वहां पर कृषि के लागत मूल्य का सौवां अंश भी नही दे रहे है। 5 बीघा फसल को नुकसान होने की मुआवजा राशि महज 100 रू0 दिया गया है । जबकि केन्द्र की सरकार कहती है कि खेती में लागत  के हिसाब से क्षतिपूर्ति राशि दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि देश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है पूरे देश का अच्छा दिन नजर आने लगा है। प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी पूरी दुनियां में भारत का डंका बजा रहे है। डीजल पेट्रोल के दाम घटे है तो महंगाई पर नियंत्रण हुआ है। विकास की योजनाये बनकर तैयार है जल्द इसका प्रभाव समूचे देष में दिखने लगेगा। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ के सार्थक प्रयासो के चलते आज देष में सबसे अधिक सदस्यो वाली पार्टी भाजपा हो गयी हैं। भाजपा नेतृत्व ने देष की सेवा का जो ब्रत लिया है उसी का परिणाम है कि पार्टी दिनों दिन मजबूत हो रही है।

Related

जौनपुर 4418798264288279472

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item