विवाहिता को जलाया, मचाया हंगामा

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव की एक विवाहिता को ससुरालवालों ने दहेज के लिए जलाकर मारने का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है। यह आरोप लगाते हुए विवाहिता के मायके वाला ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पर हंगामा मचाया और पुलिस प्रशासन का विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की गुहार लगायी। चन्दवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव की सुमन पत्नी अजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी पुत्री अर्चना की शादी तीन वर्ष पूर्व विक्रान्त सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह निवासी कुकुहां थाना गौराबादशाहपुर के साथ हुई। विवाह केे बाद ही उसके ससुरालवाले दहेज को लेकर उसकी पुत्री को प्रताडि़त करने लगे। अर्चना इस समय एक पुत्री की मां है तथा गर्भवती भी है। उसकी पुत्री को दहेज के लिए जला दिया गया है। जो जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है। 14 अप्रैल को दिल्ली से यहां आयी और पुत्री को देखा। ससुराल वाले अर्चना को उसकी पुत्री से नहीं मिलने दे रहे है। अर्चना बार बार अपनी पुत्री से मिलने को परेशान है। आशंका है कि ससुराल वाले कही मेरी नतिनी को भी नुकसान न पहुंचाये। सुमन ने अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की जाय और नतिनी को उसकी मां को सौपा जाय।

Related

जौनपुर 4942934177181048353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item