अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा रखें स्वस्थ: डा0 कपूर

    जौनपुर। लायन्स क्लब  द्वारा कुपोषण मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जागरुकता कार्यक्रम व हेल्थी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन स्थान डा0 अजीत कपूर की क्लीनिक के सभागार रासमण्डल में सम्पन्न हुआ जिसमें बच्चों को कुपोषण से बचाने हेतु अभिभावकों को जागरुक किया गया तथा पौष्टिक आहार वितरित किया गया।
    संस्थाध्यक्ष सै0 मो0 मुस्तफा ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचानें व स्वास्थ के प्रति जागरुकता पैदा करनें के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है बच्चों की जांच डा0 अजीत कपूर नें किया इस अवसर पर डा0 कपूर ने बच्चों के स्वास्थ से सम्बन्धित जानकारी को विस्तार से बताते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ रखें क्योकि आज कुपोषण की समस्या जो विकराल रुप ले रही है इससे बच्चे की शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में कमी आ रही है यदि अभिभावक बच्चे की परवरिश में जागरुक हो जाये जैसे अच्छे सेंटरों पर बच्चे का जन्म कराये जन्म के तुरन्त बाद स्तन पान शुरु करायें। 6 माह तक स्तनपान से ही बच्चे का सम्पूर्ण विकास हो सकता है। समय-समय पर टीके लगवायें और 6 माह बाद बच्चों को आहार देना शुरु करें जैसे दलिया, खिचड़ी, चावल का माड़, अण्डा व ताजे फल का रस दें यदि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान दिया जाये तो बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है डा0 एम0एम0 वर्मा ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ के प्रति विशेष सावधानी बरतें। गंदगी से बहुत से रोग फैलते हैं अतः सफाई पर अधिक बल दें।
     हेल्थी बेबी शो प्रतियोगिता में हर स्तर व हर वर्ग के अभिभावक अपने-अपनें बच्चों को रंग बिरंगें वस्त्र पहनाकर लाये थे प्रतियोगिता दो ग्रूप में हुई, आयु 0 से 01 वर्ष में अजीम अब्बास प्रथम, अव्यान द्विवेदी द्वितीय, आस्तविक व अथर तृतीय स्थान पर रहे। 01 वर्ष तक से 05 वर्ष में ओम ओझा प्रथम, सृष्टि, द्वितीय व शिवा तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
     इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, सतीष रधुवंशी, राकेश जायसवाल, महेन्द्रनाथ सेठ, अरुण त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, अश्वनी बैंकर, एस0एम0 अब्बास ‘आरिफ’, रवि श्रीवास्तव शत्रुधन मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे, रैपटाकास कम्पनी का विशेष सहयोग रहा।

Related

जौनपुर 6435730479409935211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item