जौनपुर में ट्रांसमिटर लगा एक गुब्बारा मिलने से खूफिया तंत्र के पसीने छूट गए
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_495.html
जौनपुर। ट्रांसमिटर लगा एक गुब्बारा मिलने से जिले भर के खूफिया
तंत्र के पसीने छूट गए। ट्रांसमिटर पर मेड इन जर्मनी की मुहर लगी हुई है।
वहीं इलाके के लोग भी किसी अनहोनी की अशंका से सहमे हुए हैं। खबर फैलते ही
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसमिटर और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।
वहीं खूफिया तंत्र पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल काफी छानबीन
के बाद भी यंत्र की हकीकत सामने नहीं आ पाई।
जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव में आज उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव के लोगों को एक कटहल के पेड़ पर यंत्र लटका दिखाई दिया। पेड़ के नीचे एक गुब्बारा और पेड़ के ऊपर एक टांसमीटर लटकता देख गांव के लोग सकते में आ गए। ट्रांसमीटर में दो एरियल लगा होने के कारण भी स्थानीय नगरिक इस यंत्र को संदिग्ध मान रहे है। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो केराकत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वहां उस यंत्र को कब्जे में लेकर केराकत कोतवाली पहुंच गई। जिले के आला अधिकारियों को खबर मिली तो उनके भी हाथ पांव फूल गए। वहीं कई गांव के लोग भी यंत्र को देखने के लिए जमा हो गए।
पुलिस कप्तान ने मौसम विभाग समेत कई विभागों को फोनकर पड़ताल की कि कहीं यह यंत्र उनका तो नहीं है। लेकिन कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जिले प्रशासन भी इस बात को लेकर आशंकित हो गया कि जिले में श्रमजीवी एक्सपे्रस में विस्फोट के दो आरोपी आतंकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी इस जिले की सीमा से सटा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि इस यंत्र का पता लगाने के लिए मौसम विभाग समेत कई खुफिया ऐजेंसियो से सम्पर्क किया जा रहा है। जांच के बाद यंत्र की सच्चाई सामने आ सकेगी।