राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत में 1282 व्यक्तियों को मिला लाभ

 जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में आज दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत आयोजन जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण , प्रशासनिक अधिकारीगण, प्राधिकरण के सदस्यगण, अधिवक्तागण तथा काफी संख्या में वादकारीगण उपस्थित हुए। इस लोक अदालत में विभिन्न न्यायलयों कें माध्यम से सिविल के 15 वाद, लघु आपराधिक के 848 वाद, राजस्व के 40 वाद, एम.ए.सी.पी. के 11 वाद,  उत्तराधिकार के 07 वाद, स्टैम्प एक्ट के 12 वाद, विद्युत 04 वाद सहित कुल 937 वादों के निस्तारण के फलस्वरूप 1282 व्यक्ति लाभान्वित हुए। लघु अपराधिक वादों के निस्तारण से रू0 80290/-वतौर अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। उत्तराधिकार वादों में रू0 25,00,000/ के  उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिये गये। मोटर दुघर्टना से पीडि़त व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में 15,15,000/- रू0 की राशि दिलाई गयी। स्टैम्प वाद में रू0 3,08,500/- स्टैम्प कमी की पूर्ति करायी गयी। उक्त जानकारी प्रभारी सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह ने दी है।





                                            

Related

जौनपुर 6306131172246853629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item