तू कितनी अच्छी है कितनी प्यारी है मेरी मां

जौनपुर। लायन्स,लायनेस क्लब  द्वारा मदर्स डे की पूर्व संध्या पर माया लान मछरट्टा पर मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया।
अंशुल, वजीह, शिखर, द्विव्याशी, अर्श आदि बच्चों ने गाना-तू कितनी अच्छी है, कितनी प्यारी हैं, मां ओ मेरी मां, गाना गाकर सभी का मनमोह लिया। इस असवर पर बच्चों ने मांओं की आरती उतारी गयी और मां की लम्बी आयु की दुआं हुई। जिससे मां का साया उनकी जिन्दगी में बना रहे। मांओं ने बच्चों को आर्शीवाद दिया तथा बच्चों के स्वास्थ्य जीवन व उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
संस्थ अध्यक्ष सै0 मोहम्मद मुस्तफा ने आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान का दूसरा रूप मां है, मां हमें संस्कार सिखलाती, अच्छा बुरा बतलाती तथा हमारी गलतियों को सुधारती हैै। मां का कभी दिल नहीं दुखाना चाहिए, मां के कदमों में स्वर्ग बसा है। कार्यक्रम संयोजक माया टंडन ने कहा कि मां का साथ जिन्दगी की कड़ी धूप में षीलत छाया की तरह होता है। वे बडे़ खुषनसीब होते है जिनके पास मां होती है। मां की दुआए बच्चों के हक में जल्दी पूरी होती हैैै। षर्मिला सिन्हा ने कहा कि दुनिया में आने के बाद बच्चा सबसे पहले मां को ही पहचानता है और उसके मुंह से निकलने वाला पहला षब्द मां ही होता है। मां बच्चों की सुरक्षा कवच बनी रहती है। अंजली कपूर ने कहा कि मां की ममता को परिभाशीत नहीं किया जा सकता है। मां शब्द संसार का सबसे बड़ा शब्द है। ममता उपाध्याय ने कहा कि मां ही प्रथम शिक्षिका होती है। मां जन्म देती है। पालती पोसती और बड़ा करती है। ज्ञान विज्ञान देती तथा जीवन की सफलता व विकास मां की शिक्षा दीक्षा पर ही निर्भर करता हैै।
अभार लायनेस अध्यक्ष मिदहत फात्मा ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, चारू, पूजा टंडन, अरूण त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, शत्रुधन मौर्य, रवि श्रीवास्तव, नरेश सेठ, आरपी सिंह, राधेरमण जायसवाल, डा. सौरभ उपाध्याय, उर्मिला सिंह, शैल मौर्य, हेमा श्रीवास्तव, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
                                       

Related

पर्व 3535732353324631394

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item