13 मई से 8 बजे से चलेगी दीवानी कचेहरी

   जौनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा यह निर्देशित हुआ है कि जिन जनपदों के अधिवक्ता संघों द्वारा वर्तमान न्यायालयी समय को संशोधित करते हुये माह मई व जून में न्यायालय समय प्रातः साढ़े 8 से पूर्वान्ह ढाई बजे तक किये जाने की सहमति प्रदान की गयी है, वहां न्यायालय समय नियमित समय के स्थान पर प्रातः साढ़े 8 बजे से पूर्वान्ह ढाई तक निर्धारित होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला जज लुकमानुल हक ने बताया कि न्यायालय का समय प्रातः साढ़े 8 से ढाई तक है जिसके मध्य साढ़े 11 से 12 बजे तक लंच होगा। इसी तरह कार्यालय का समय प्रातः 8 से 3 बजे तक है जिसके मध्य साढ़े 11 बजे से 12 बजे तक लंच होगा। यह समय परिवर्तन 13 मई से आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेगा।

Related

जौनपुर 4651372305150512055

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item