गर्भवती महिलाओं व बच्चों से विशेष सचिव ने ली जानकारी

 जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा गोद लिये विकास खण्ड क्षेत्र के भैरोभानपुर गांव का बाल विकास पुष्टाहार विभाग के विशेष सचिव श्री निवासु लू द्वारा मौके का दौरा करके सच जाना गया। प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में ग्रामीण गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों के बीच विशेष सचिव ने बाल पुष्टाहार के वितरण एवं कुपोषित जानकारियां प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. वीपी द्विवेदी व महिला चिकित्साधिकारी डा. निधि पाण्डेय ने जहां गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया, वहीं डा. द्विवेदी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करके पुष्टाहार सहित दवाओं का वितरण कराया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. वीपी द्विवेदी, महिला चिकित्सा अधिकारी डा. निधि पाण्डेय, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सुबाष सिंह यादव, विकास खण्ड अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, सीडीपीओ केराकत व डोभी सहित ग्राम प्रधान भैरोभानपुर के अलावा अन्य मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 1740461169776452402

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item