6 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र परिवर्तित
https://www.shirazehind.com/2015/05/6_12.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और दुरूस्त बनाने के लिये मंगलवार को कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौकी प्रभारी सिपाह हरि प्रकाश यादव को चौकी प्रभारी सरायपोख्ता, चौकी प्रभारी राज कालेज निशात जमा खां को चौकी प्रभारी सिपाह बनाया गया। साथ ही शहर कोतवाली में तैनात रहे राजेश गिरी को चौकी प्रभारी राज कालेज, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता अशोक कुमार को शहर कोतवाली पर तैनात किया गया। इसी तरह रामपुर थाने पर तैनात रहे उपनिरीक्षक जामवंत जायसवाल को सुजानगंज एवं पुलिस चौकी प्रभारी जमालापुर मोहम्मद आजमी को शाहगंज कोतवाली भेजा गया।
