महिला उत्पीड़न के मामले को निस्तारित करने का निर्देश
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_154.html
जौनपुर। स्थानीय निरीक्षण भवन में गत दिवस महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीनाक्षी व्यास द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा हुई जिसमें सबसे ज्यादा मामले महिला थाने के निस्तारण हेतु दिये गये। पुराने प्रकरणों के निस्तारण के साथ मौके पर उपस्थित पीडि़त महिलाओं के वादों को निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। इस मौके पर जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी रामभजन सोनकर, पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी सदर हितेन्द्र कृष्ण, प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ करंजाकला सन्तोष गुप्ता उपस्थित रहे।

