जायसवाज समाज सेवा समिति ने पदाधिकारियों को दी बधाई
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_712.html
जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के सिटी रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास स्थित आवास पर हुई जहां इं. विजय जायसवाल को वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जतायी गयी। इस मौके पर बताया गया कि महासम्मेलन के अन्य पदाधिकारियों में अशोक बैंकर जिला प्रभारी, सुनील गुप्ता सह प्रभारी, राजनाथ गुप्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष, विजय अग्रहरि व अनिल मोदनवाल महामंत्री, आशीष चैरसिया जिला कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। सभी पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दिया है। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, आशुतोष जायसवाल, पीयूष जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, अनूप जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, विनय जायसवाल, पंधारी जायसवाल, अजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
