डिस्ट्रिक गवर्नर की आधिकारिक यात्रा जौनपुर में सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_667.html
जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा डिस्ट्रिक गर्वनर डा. आनन्द श्रीवास्तव की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई जहां क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा मण्डल पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. आनन्द श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम संयोजक शत्रुघ्न मौर्य, रवि श्रीवास्तव, आरपी सिंह व नरेश सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद डा. एमएम वर्मा ने ध्वज वंदना किया। इस मौके पर डा. श्रीवास्तव ने कहा कि जौनपुर ने इस सत्र में अत्यधिक सेवा कार्य करके नया कीर्तिमान बनाया है। संस्थाध्यक्ष सै. मो. मुस्तफा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिये गये स्थान पर अतिशीघ्र ही चैराहे का निर्माण कार्य संस्था द्वारा शुरू होगा। कार्यक्रम के अगले सत्र में जहां सचिव राधेरमण जायसवाल ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया, वहीं 2015-16 के लिये नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक गर्वनर प्रकाश जी अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर बीएम सिंह का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद ने किया। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, मिदहत फात्मा, महेन्द्रनाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, जय आनन्द, गोपी चन्द्र साहू, गीता गुप्ता, सोनी जायसवाल, रूपेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
