छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में प्रदर्शन

जौनपुर। छात्रवृत्ति न मिलने से विभिन्न कालेजों के छात्र दर दर भटक रहे हैं और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद उन्हे महज आस्वासन देकर टाल दिया जा रहा है। पूर्वान्चल विश्व विद्यालय के तिलकधारी विधि महाविद्यालय के प्रथम व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में समाज कल्याण अधिकारी से मिलकर उन्हे ज्ञापन दिया । छात्रों का कहना था कि माह नवम्बर में छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति का फार्म भरा गया और कालेज द्वारा फार्म को स्वीकार करने की एसमएस भी उन्हे मिला। स्भी का फार्म संस्थान को प्राप्त हो चुका है। जब फार्म स्वीकार कर लिया गया तो छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति खाते में क्यों नहीं भेजी गयी। उन्होने मांग किया कि छात्रवृत्ति जल्द से जल्द दिलवाई जाय जिससे उनके आगे का पठन पाठन कार्य चलता रहे। इस अवसर पर मंजीत कौर, नीरज यादव, हरिवंश श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार, बेबी सिंह, श्रद्धा सिंह, पकज यादव, वन्दना, अर्चना , कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2056017252420965997

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item