स्टोव भभकने से विवाहिता झुलसी
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_334.html
जौनपुर। जलालपुर कस्बे में स्टोप पर खाना बनाते समय विवाहिता आग की चपेट में आने से गम्भीर रुप से झुलस गयी । बताते है कि 28 वर्षीया ममता पत्नी राजेश गुप्ता निवासी जलालपुर कस्बा रविवार को देर रात में खाना बना रही थी कि अचानक स्टोप बुझ गया जब वह उसे पुन; जलाना चाही तभी एकाएक वह भभक गया जिससे वह आग की चपेट में आ गयी और बुरी तरह से जलने लगी । चीख पुकार कि आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर आये और किसी तरह से आग बुझाया । परिजन आनन फानन मे उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले आये जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरावस्था को देखते हुए डाक्टरो ने झुलसी महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

