सट्टे पर लग रहा लाखों का दांव

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में जहां देह व्यापार के दर्जनों अड्डे पुलिसिया संरक्षण में फल फूल रहे हैं वहीं अब सट्टे का कारोबार भी चरमोत्सकर्ष पर पहुंच गया है। यहां लाखों का सट्टा हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों में सट्टे की दुकाने सज रही हैं। इन सटोरियों के पास आधुनिक मशीन है। सभी लैपटाप से लैस है। प्रतिदिन कई लाख का सट्टा होता है और पुलिस अपना हिस्सा लेकर मुंह बन्द किये है। यह खेल लाटरी के दूसरे प्रतिरूप की तरह से है। लाटरी में लोगों को टिकट मिलता था। यहां उनको एक नम्बर दिया जाता है। एक नम्बर की कीमत 11 से 11 हजार तक होती है। 11 रूपये लगाने वाले को 100रूपये तथा 11 हजार लगाने वाले को एक लाख मिलता है यहां शून्स से 9 नम्बर तक सटोरिये लोगों को बेचा करते है। बताते है कि समय समय पर सटोरियों के यहां नम्बरों पर खेल होता है और दिन मे ंकई बार होता है।

Related

जौनपुर 4680437168213702662

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item