डाक्टर के साथ मार पीट का आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_258.html
जलालपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजेपुर नेहरु नगर हास्पिटल पर तैनात डाक्टर मनोज कुमार को दबंगो ने गाडी के पास लेने के बिवाद मे जम कर मारा पीटा था । बताते है कि डाक्टर मनोज कुमार रोज कि तरह मंगलवार को बोलोरो से हास्पिटल जा रहे थे की विपरीत दिशा से आरही बोलोरो गाड़ी से पास लेने मे विवाद हो गया । डाक्टर ने अपना परिचय बतया तो दबंगो ने अपषब्द कहते हुये डाक्टर कि पिटाई कर दिया डाक्टर ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दिया सूचना पाते ही पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जाॅच पड़ताल कर रही थी की मुखवीर कि सूचना पर एस आई रामबाबू मिश्रा ने अपने हमराही सिपाहीयो के साथ नत्थनपुर बाजार के पास से कालिका प्रसाद पुत्र फकीर चन्द्र निवासी नाहरपुर तथा जयप्रकाश पुत्र बाबूराम निवासी हसनपुर को गिरफ्तार कर धारा 323/332/352/504/506 आई पीसी 3क मेडि़कल प्रोटेशन एैक्ट के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।

