भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया ‘‘रास्ता रोको आंदोलन’’

  जौनपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को समाप्त कर अधिग्रहण के सम्बन्ध में लाये जा रहे भूमि अधिग्रहण कानून 2014 के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी रास्ता रोको आंदोलन के आह्वान पर पार्टीजनों ने गुरूवार को जुलूस निकालकर नगर के जेसीज चैराहे के निकट सड़क पर बैठकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इस दौरान सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी भी की गयी। इस मौके पर पार्टीजनांे ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को समाप्त कर किसानों की बेशकीमती जमीन छीनकर कारपोरेट घरानों के हवाले करना चाहती है। इस अवसर पर कल्पनाथ गुप्त, मो. हनीफ, जय प्रकाश सिंह एडवोकेट, एसबी पटेल, आरआर यादव, सुभाष पटेल, सुभाष गौतम, ऊदल यादव, मंजू शास्त्री, जगन्नाथ शास्त्री, लाल साहब पटेल, लालजी यादव, संदीप शर्मा, सत्य नारायण, सोमारू यादव, रामचन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7948022560054750841

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item