भदोहीः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्स. से भिड़ी स्वीफट डिजायर , चार युवकों की मौत

भदोही।  जिले के गोपीगंज में वाराणसी-इलाहाबाद रेल मार्ग पर रविवार की सुबह 10ः03 बजे नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस-1262 से स्वीफट डिजायर कार जा भिड़ी। यह हादसा ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन और सरायजगदीश हाल्ट के मध्य स्थित राधास्वामीधाम मार्ग के पूरेकानून गोयान मानवरहित समपार पर हुआ। टेन और कार के बीच इतनी जबर्दस्त भिड़ंत के बाद जोरदार धमाका हुआ और कार के परखचे उड़ गए। जबकि कार में सवार चार युवकों में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो युवकों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दमतोड़ा। हादसे का शिकार होने वाले सभी चारो युवक गोपीगंज थाने के तिवारीपुर भवानीपुर गांव के निवासी हैं। भिड़ंत के बाद रेलगाड़ी के इंजन में भी खराबी आ गयी। बाद में दूसरा इंजन लगा रेलगाड़ी को दरभंगा के लिए रवाना किया गया। हादसे के बाद आला रेल अधिकारी और जिले के पुलिस कप्तान मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मरने वाले में तीन युवक मां-बाप की इकलौती संतान थे। हादसे में जान गंवाने वालों में दिल्ली की फोरेंसिस लैब में काम करने वाला युवक भी शामिल है। सभी युवक घरों में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 
पुलिस के अनुसार जय किशन तिवारी 30 पुत्र शामा तिवारी और रामकुमार उर्फ गप्पू 22 पुत्र दिनेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल संतोष तिवारी 28 पुत्र रामजी तिवारी और अतुल तिवारी 28 पुत्र हरिनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया। जहां संतोष ने इलाज के दौराम दमतोड़ दिया। जबकि अतुल को एबुलेंस से वाराणसी ले जाया गया। जहां उसकी भी मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस के अनुसार रेल हादसे का शिकार हुए चारों युवक दिल्ली में एक साथ काम करते हैं। सभी युवक घरों में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस के अनुसार रामकुमार उर्फ गप्पू रविवार की सुबह बाइक से गोपीगंज थाने के सुजातपुर गांव में अपने ननिहाल लोकनाथ तिवारी के यहां आया था। उसी को लेने के लिए तिवारीपुर भवानीपुर गांव से तीनों साथी अतुल ,संतोष  और जय किशन एक साथ निकले थे। डिजायर कार जय किशन ने हाल ही में खरीदी थी। उसे वहीं चला रहा था। ननिहाल से रामकुमार को लेने के बाद चारों साथी एक साथ कार में सवार हो कर घर के लिए लौट रहे थे। बताया गया है कि सभी का एक साथ दिल्ली जाने का प्रोग्राम था। जैसे ही उनकी कार राधास्वामी धाम स्थित पूरेकानून गोयान मानवरहित समपार पर नीचे ऊपर की बढ रही थी। उसी दौरान वहां रेल मार्ग विस्तारीकरण में लगे मजदूरों ने सामने से आती टेन दिखाई देने पर उन्हें रोकने की कोशिश की, मजदूरों ने आवाज भी लगाई लेकिन युवकों को सुनाई नहीं दिया। जैसे ही समपार को उनकी कार पार कर रही थी उसी दौरान नई दिल्ली से दरभंगा की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस पहुंच गयी। बताया गया है कि यहां समपार पार करने के लिए नीचे से ऊपर चढ़ना पड़ता है जिससे सामने से आती टेन नहीं दिखाई देती है। जिसके चलते डिजायर और और टेन की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चला रहे जय किशन और रामकुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल संतोष और अतुल को सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां संतोष की मौत हो गई। जबकि अतुल को वाराणसी रेफर किया गया जहां उसने दमतोड़ दिया। रामकुमार दूबे दिल्ली स्थित फोरेंसिस लैब में काम करता था। वहीं संतोष कोरियर कंपनी में काम करते थे। जबकि अतुल और जयकिशन दिल्ली में निजी वाहन चलाते थे। संतोष को छोड़ कर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक मां-बाप की इकलौती संतान हैं। हादसे के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के इंजन में खराबी आ गयी। उधर घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों को दौड़ते देख चालक वाईएम मिश्र ने अनहोनी की आशंका से टेन को सीधे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा किया। यह संभावना जतायी जा रही थी बड़ा रेल हादसा होने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। चालक ने बाद में इंजन में खराबी की सूचना सचूना ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेश के अधीक्षक को दी। ं रेल हादसे की खबर लगते ही वाराणसी से आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर टेन की जांच की। फिर सरायजगदीश हाल्ट पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस को 12ः20 बजे दोपहर दरभंगा बिहार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान हादसे के बाद जहंा सैकड़ो की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। वहीं कार का मलबा इंजन में बुरी तरह फंस गया। इसके बाद टेन को किसी तरह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन लाया गया। इस दौरान रेलयात्री काफी परेशान दिखे। वहीं हादसे के बाद युवकों के परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। भारी तादात में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वालों में रामकुमार की नवम्बर में शादी पड़ी थी। टेन आज अपने निर्धारित समय से तीन घंटे बिलंब से चल रही थी। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर इसका समय सुबह 7ः05 मिनट पर है। पुलिस अधीक्षक अनिल राय के निर्देश पर युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह लाया गया।



Related

जौनपुर 7809552056683032961

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item