12 मई को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं कांग्रेसी और किसान: आजम जैदी

जौनपुर। भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है। बिल में हुए संषोधनों को मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के हित में किया है। इससे किसानों को कोई फायदा नही होने वाला है। उक्त बातें रविवार को जिला महासचिव आजम जैदी ने नगर के केजीएन मार्केट स्थित कांग्रेस शहर सचिव तनवीर खान के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले के सभी फ्रंटल कांग्रेस के पदाधिकारियों, सिनियर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आम कांग्रेसियों और किसानों से जनपद के 21 विकास खंडों में एक साथ 12 मई को धरना प्रदर्शन कर इस संशोधित बिल का विरोध कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाए। कहा कि धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेष कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के कोआर्डिनेटर फैसल हसन तबरेज भी धरना पद्रर्षन में शामिल होने लखनउ से आएंगे। बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष परवेज हसन जिला महासचिव ज्ञानेश सिंह, जिला सचिव नायाब हसन सोनू, शहर महासचिव आबिश इमाम, रोहित खान, इश्तेयाक राईनी, शहर सचिव समीर असलम, सदफ, विनोद कुमार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देवानंद मिश्र ने किया। संचालन तनवीर खान ने किया।


Related

जौनपुर 5503404564199302159

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item