बाजे गाजे के साथ नगर में निकाली भव्य कलशयात्रा

  जौनपुर। अखिल विश्व कल्याणार्थ शतचण्डी महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथामृत पान का शुभारम्भ रविवार से हो गया जिसके उपलक्ष्य में भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश रखकर पूरे नगर की भ्रमण कीं। नगर के गोपी घाट से आदि गंगा गोमती की पावन धारा से जल लेकर निकली यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुये पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। आज से शुरू महायज्ञ आगामी 18 मई तक चलेगा जिसके बाद 19 मई को पूर्णाहुति के साथ भण्डारा होगा। आयोजन समिति से जुड़े समाजसेवी सूरज निषाद ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान नखास स्थित गोपी घाट के श्री संकट मोचन मंदिर (निकट शाही पुल) के प्रांगण में होगा। परमपूज्य गुरूदेव भगवान श्री श्री 1008 स्वामी हौसलानन्द जी महाराज (महात्यागी) की कृपा से परमशिष्य संत विजयानन्द जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन होगा। प्रत्येक दिन प्रातः 8 से 11 बजे तक पूजन, दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक और रात्रि 8 से 11 बजे तक कथा चलेगा। श्री शिव रामजानकी चार धाम बैकुण्ठपुरी मंदिर जनकल्याण समिति के आयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कथा व्यास ब्रज बिहारी शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन और यज्ञाचार्य सभाजीत पाण्डेय काशी कथा करेंगे। यात्रा में कार्यक्रम आयोजक अखिलेश चन्द्र विश्वकर्मा, सूरज निषाद, राजू गुप्ता, बलराम निषाद, डा. मुकेश श्रीवास्तव, राजू चौधरी, सुशीला जायसवाल, कोमल, तमन्ना, शिल्पी, पम्मी, रिंकी निषाद, ज्योति निषाद सहित सैकड़ों शामिल रहे।

Related

जौनपुर 5028321417691268828

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item