बहुत बड़ी चीज होती है ‘दान’: राजा जौनपुर

वाकई अद्वितीय है शरीर दान करनाः गुलाब चन्द्र
शरीर को दान करना बहुत बड़ी बातः एएसपी
दीपक चिटकारिया के देहदान पर समारोह आयोजित

    जौनपुर। ‘दान’ बहुत बड़ी चीज होती है, क्योंकि सब कुछ भरा रहने के बाद भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जो किसी को कुछ देना उचित नहीं समझते। वहीं कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कुछ न रहने के बावजूद भी बहुत कुछ देने की इच्छा रखते हैं। उक्त बातें समाजसेवी/व्यवसायी दीपक चिटकारिया द्वारा अपने शरीर को दान करने के बाबत नगर के मोहल्ला नखास में आयोजित एक कार्यक्रम में पं. अवनीन्द्र दत्त दूबे ‘राजा जौनपुर’ ने कही। मालूम हो कि श्री चिटकारिया ने गत दिवस समाजसेविका डा. विमला सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मरणोपरांत अपने शरीर को दान करने का आह्वान कर दिया है। इसी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में केराकत विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने कहा कि दान तो कई प्रकार के होते हैं लेकिन शरीर दान करना वाकई अपने आपमें अद्वितीय है जो सभी लोगों के वश की बात नहीं है। इसके अलावा अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने शरीर को दान करना बहुत बड़ी बात है। धन्य है वह परिवार जिस परिवार में चिटकारिया जैसे व्यक्तित्व का जन्म हुआ है। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री चिटकारिया को अंगवस्त्रम् भेंट एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव नवाब, मदन लाल जायसवाल ‘बाबाजी’, प्रमोद जायसवाल, अजय पाण्डेय, लखनऊ से आये राजीव जायसवाल, तरून शुक्ला, रविन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश सिंह चौहान, संजय अस्थाना, सुशील वर्मा एडवोकेट, राकेशकांत पाण्डेय, ओम प्रकाश जायसवाल सहित सैकड़ों समाजसेवी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्त में संचालक रामजी जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 3364410790405804615

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item