शराब के साथ आठ गिरफ्तार



जौनपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली अन्तर्गत कल्लू राजभर पुत्र कन्हई निवासी ग्राम धरनीधरपुर थाना कोतवाली के पास से 30 लीटर अवैध शराब के साथ व  अरबिन्द मौर्या पुत्र रामराज मौर्या निवासी ग्राम मीरपुर थाना लाईनबाजार के पास 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार थाना लाईन बाजार अन्तर्गत रोहित विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा , शकील अहमद पुत्र अली अहमद , बासदेव सेानी पुत्र स्व0 कामता प्रसाद समस्त निवासी ग्राम तारापुर बदलापुर पड़ाव थाना कोतवाली के पास से 55 शीशी देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत अवैध शराब बनाने वाली तीन महिलाए क्रमशः चाॅदनी पत्नी सूरज चमार निवासी बाउबेला थाना सिकदरी राॅची , सुबनी पत्नी जगदीश निवासी ग्राम कोलूवीरा थाना भादर राॅची , पार्वती पत्नी सुकुरा थाना घाघरा जिला गुमला राॅची को 3 गैलनो में 30 लीटर शराब व शराब बनाने वाले समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related

खबरें 6516302549599719443

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item