शान्तिपूर्ण हुई पीसीएस की परीक्षा
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_422.html
जौनपुर । लोक सेवा आयोग उ0प्र0 इलाहाबाद की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2015 के सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा रविवार को जिले के 37 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण तरीके से हुई। विभिन्न कारणों से एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने इसमें भाग नहीं लिया। एक सत्र में पूर्वान्ह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक पुनः जनपद के केन्द्रों पर परीक्षा करायी गयी। आयोग के पर्यर्वेक्षक के मौजूदगी में हुई इस परीक्षा को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए अधिकारी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का चक्रमण करते रहे। भीषण उमस और गर्मी के कारण पूर्वान्ह 10 बजे बिजली गायब हो जाने के कारण परीक्षार्थी पसीने से तरबतर हो गये। कई परीक्षा केन्द्र पर पेयजन की उचित व्यवस्था नहीं थी। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु केन्द्रो का निरीक्षण करने हेतु अधिकारियों को सचल दस्ते के रूप में 37 स्टैटिक मजिस्टेªट, 13 सेक्टर मजिस्टेªट एवं जोनल मजिस्टेªट के रूप में उपजिलाधिकारी मडियाहू रामकेश यादव, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डीएफओ एके सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव केन्द्रों का चक्रमण कर रहे थे। इसके पूर्व सुबह केन्द्रों तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थी भटकते नजर आये। परीक्षा समाप्ति के बाद केन्द्रों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और आवागमन ध्वस्त हो गया।

