चुनाव में युवाओ की भूमिका अहम
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_478.html
जौनपुर। समाजवादी युवजन महासभा की मासिक बैठक सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हित के लिए जितना कार्य किया। अब तक किसी सरकार ने नहीं किया। आगामी विधानसभा चुनाव में युवाआंे की अहम भूमिका होगी। जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं रहेगें उन्हे सक्रिय किया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष हिसामुद्दीन शाह, गजराज यादव, रूसाद अहमद, हसीन बबलू ने कहा कि युवा प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचायें और जनता की समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करे। जब तक सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच नहीं पहुंचेगी तब तक उन्हे इसे बात का पता नहीं लग पायेगा। सरकार ने समाज के सभी वर्गो के लिए योजना चलायी है और उसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लग जाय। इस मौके पर पंकज, बच्चा, सौरभ तिवारी, अनिल कुमार, रतन, कपिलदेव उपाध्याय, हाफिज शाह, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
.jpg)
