मां काली मन्दिर पर उमड़े श्रद्धालु



 जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन मडि़याहूं पड़ाव के आदिशक्ति दक्षिणा मां काली मन्दिर का 32 वंा वार्षिक मूर्ति पूजा धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मां काली का श्रृगारोत्सव व मन्दिर को फूलों से सजाया गया था। जिससे मां का रूप अलौकिक दिखाई दे रहा था। मां का दर्शन करने के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मन्दिर पर भजन पूजन व पूर्णाहुति में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी ने बताया कि मां काली कलियुग की अधिष्ठात्री पराशक्ति है। मां भक्तों के दुर्भाग्य का विनाश कर सौभाग्य उका उदय कर देती है। पूर्ण श्रद्धा व अटल पूजन अर्चन व नाम स्मरण भक्तों के जीवन के वैभव को बढ़ा देता है। सांयकाल बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल भजन संध्या का कार्यम हुआ। भक्ति जागरण के कलाकार राजेन्द्र सिंह सुजान ने निकल न जाय हाथ से मौका यह अनमोल जय माता दी बोल बन्दे जय माता दी बोल गीत गाकर लोगांे को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में धीरज श्रीवास्तव व जितेन्द्र झा के भक्ति गीतों पर लोग थिरकने लगे और मां काली का जयकारा लगाने लगे।

Related

खबरें 8123329369699929393

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item