पारा चढ़ा, पानी बना सहारा

जौनपुर । गर्मी विकराल रूप धारण कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ-साथ गर्मी बढ़ती गई। गोमती में तरावट लेने के लिए पहुंच गये। तपन से पंखे से भी गर्म हवाएं निकलने लगीं। इससे बेहाल लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह  नौ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी। तल्ख धूप में निकलने से लोग कतराने लगे। स्थिति यह बनी कि करीब 11 बजे तक लोग घरों में वापस चले गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। छाता, गमछा, टोपी, चश्मा आदि का सहारा लेकर ही मजबूरी में लोग निकल रहे थे। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे गर्मी से बेहाल थे। दोपहर एक बजे छुट्टी होने पर घर को निकले छात्रों के शरीर गर्म होने के साथ ही लाल हो गए थे। ग्रामीण इलाकों में सड़क के किनारे चाय पान की भी अधिकांश दुकानें बंद थी। बाइक से फर्राटा भरने वालों के भी हौसले जवाब दे गये थे। अपराह्न चार बजे के आसपास लोगों को कुछ राहत मिली जब तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ। बावजूद इसके लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रहा था। पालीटेक्निक चैराहा, ओलंदगंज सहित अन्य नगरी क्षेत्रों में सघ्कों सब्जी लगाने वाले दुकान लगाने से कतराते रहे, किन्तु मजबूरी में वे छाता के सहारे ठेला लगाए हुए थे। शाम साढ़े पांच बजे 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचे तापमान के बाद ही लोगों को बाहर निकलना शुरू हुआ।

Related

खबरें 7043214428345763976

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item