बदसलूकी पर आप कार्यकर्ता खफा



जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला सचिव शरदेन्दु चतुर्वेदी के नेतृत्व में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री नितिन अग्रवाल के कार्यक्रम में सत्तापक्ष के विधायकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में  पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में ज्ञापन देने पहुंचने पर की गयी बदसलूकी व मारपीट के विरूद्ध राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिला सचिव ने उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों की उपस्थिति में  लोक तांित्रक मर्यादाओं को तार तार करके किया गया कृत्य अक्षम व असहनीय है। घटना की न्यायिक जांच करवा कर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाय अन्यथा पार्टी कार्यरर्ता प्रदेश स्तर पर जेल भरो आन्दोलन करने की रणनीति बनाने को विवश होगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सोमवर्मा, एमपी मिश्रा, प्रेम लाल शर्मा, रविन्द्र मौर्य, प्रमोद गिरी, दीपक कुमारश् राकेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।   

Related

खबरें 446681408253792472

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item