भूकंप आने पर घबराये नही धैर्य रखें

जौनपुर ।  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभंजन सोनकर ने बताया कि भूकम्प आने पर उससे हुई क्षति आदि की सूचना शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम जिसका नम्बर 05452-220444 में तत्काल प्राप्त कराये तथा भूकम्प के दौरान  सावधानियाॅ बरतें। घबराये नही धैर्य बनाये रखे जहा पेड़ आदि न हो वहा पहुचें, भूकम्प के दौरान तत्काल मकान से बाहर खुले स्थान पर जाये, लिट का प्रयोग कदापि न करें, ऊॅचे भवनों में रहने वाले मजबूत फर्नीचर अथवा कमरों के किनारे बने पीलर के पास खड़े रहे, वाहन चला रहे हो तो सड़क के किनारे ओर रूक जाये, भूकम्प के दौरान पुल से कभी न जाये, खुले स्थनों पर बिजली के खम्भों, मोबाइल टावर, वाटर टैंक व ट्रान्सफार्मर  से दूर रहे, यदि सुरक्षित स्थान पर जाने का समय न हो तो, मकान मे ही दरवाजा व मेज आदि के नीचे शरण लें, पहले झटके बाद और झटकों के लिए तैयार रहे, यद्यपि दूसरा या तीसरा झटका उतना प्रभावशाली नहीं होता फिर भी कमजोर इमारतो को क्षति पहॅुच सकती है, बाद के झटके घन्टों, दिनों, हतो या महिनो बाद भी आ सकते है। क्षतिग्रस्त घर में दुबारा प्रवेश न करें, रेडियों या टीबी द्वारा नवीनतम सूचना लेते रहे, पीने का पानी जरूरी दवाएं व खाने का सामान सुरक्षित व व्यवस्थित कर ले, गैस तथा इलेक्ट्रानिक उपकरण तत्काल बन्द कर दे, मोमबत्ती या लालटेन की जगह टार्च का प्रयोग करें, बुरी तरह से घायल व्यक्ति को न हिलाए, अपितु संबंधित विभाग व अधिकारियों को सूचित करें, घायलों विशेष कर महिलाओं, बच्चों, बूढ़े तथा बिकलांगो की मदद करना न भूले।

Related

खबरें 299680954601702035

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item