कलाकारों ने की भजन संध्या, भक्तों ने लगाया जयकारा, माहौल हुआ देवीमय
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_286.html

मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर का 32वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना
जौनपुर। नगर के मडि़याहूं पड़ाव पर स्थित मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर का 32वां वार्षिक मूर्ति पूजा एवं भव्य श्रृंगारोत्सव धूमधाम से मना जहां भक्तों द्वारा भव्य श्रृंगार के साथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां के अलौकिक रूप का दर्शन कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को हवन-पूजन व पूर्णाहुति के दौरान मंदिर के पुजारी भगवती सिंह बागीश ने बताया कि काली कलयुग की अधिष्ठाती पराशक्ति हैं। इसी क्रम में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने किया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह सुराज ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर माहौल को देवीमय बना दिया। साथ ही धीरज श्रीवास्तव व जितेन्द्र झा की गीतों पर भक्त थिरकने को मजबूर रहे। कृष्णा मिश्रा ने झांकी प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर समाजसेविका अनीता सिद्धार्थ, विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, डा. लालजी प्रसाद, डा. विनोद कुमार, डा. प्रमोद कुमार, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, वेद प्रकाश सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, दल श्रृंगार विश्वकर्मा, अतुल सिंह, संतोष चतुर्वेदी, पत्रकार राजकुमार सिंह, रामपाल विश्वकर्मा, विपिन सिंह, अमित निगम, राहुल सिह, राजेन्द्र सिद्धार्थ के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों का स्वागत सर्वेश सिंह एवं आभार बंदेश सिंह ने व्यक्त किया।
