लोहिया गांव के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के लोहिया गांव धरौरा व अतरौरा के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन बुधवार को उपजिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर सौंपा। युवा नेता विकास तिवारी व मछलीशहर लोकसभा प्रभारी अनिल सोनकर के संयुक्त नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने मांग किया कि किसानों की समस्याओं की उचित जांच कराकर परेशान करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किया जाय एवं मुआवजे के रूप में दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की धनराशि शीघ्र ही किसानों को दिया जाय। इस मौके पर श्रीनिवास दूबे, रियाज अंसारी, वेद प्रकाश दूबे, सुमंता बनवासी, अर्जुन पाण्डेय, प्रभुनाथ दूबे, रामलखन मिश्र, गुलाब चन्द्र, शारदा देवी, रीता, सबीना, जगवन्ती, मंजू देवी, लालमनि, सुरसती, गोदावरी, श्यामा देवी, बेचन यादव, राजनाथ राम, जुग्गी दूबे, अशोक दूबे, विनोद कुमार, रामचन्द्र यादव, शनि दूबे आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8219995709454514208

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item