चिकित्साधिकारी के हमले के विरोध में सड़क पर उतरे स्वास्थ्यकर्मी
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_597.html
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुये जिला व पुलिस प्रशासन को 48 घण्टे का चेतावनी दिया। साथ ही प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार कर जबर्दस्त प्रदर्शन भी किया। यूपी मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीते 12 मई को डा. मनोज कुमार प्रभारी चिकिसा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेहरूनगर (सिरकोनी) के ऊपर कुछ दबंगों द्वारा हमला बोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो चिकित्साकर्मी उग्र प्रदर्शन करते हुये सेवाओं को ठप कर देंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिारी प्रतिरक्षीकरण डा. आईएन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में डा. मनोज चैरसिया, डा. गजेन्द्र सिंह, डा. आरके सिंह, डा. अनिल कुमार, विनीत श्रीवास्तव, डा. राम प्यारे, केके भट्ट, राकेश चैबे, त्रिपुरारी पाण्डेय, नन्द कुमार, प्रहलाद सिंह, ताराचन्द प्रजापति, अश्वनी जायसवाल, अखिल कुमार, मनोज यादव, धीरज यादव, छाया सिंह, अमित कुमार, रामाशीष पाण्डेय, सुशीला कुमारी, शिवमूर्ति, सुधीर अस्थाना, मो. एहसान, अमजद रसद, संजय श्रीवास्तव, राजशेखर तिवारी, संजय यादव, विनोद मौर्य, आनन्द श्रीवास्तव, एसपी सिंह, तहरीम फात्मा, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार लाल, नरेन्द्र सिंह, बांके लाल सोनकर, देवेन्द्र यादव, रामचन्दर सिंह, दिनेश यादव, रामचन्दर राम, शिवम्, राजेन्द्र मौर्या, मुन्ने, अनिल श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुशील राय, मुन्नी लाल, भुलई यादव, रविन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामकेश यादव ने मांग की कि जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सेवकों को मनोयोग से कार्य करने हेतु सुरक्षा प्रदान की जाय, अन्यथा राज्य सेवक अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अन्त में जिला मंत्री संजय यादव ‘राजू’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
