डाक्टर ने विकलांगों का फार्म फेका
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_487.html
जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के निकट टीबी अस्पताल परिसर में प्रत्येक सोमवार को विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए भारी भीड़ उमड़ती है और जिला चिकित्सालय से एक हड्डी रोग विशेषज्ञ को जांच के लिए भेजा जाता है। जहां चिकित्सक द्वारा मनमानी तरीके से पात्रों को बिना देखे ही उनका आवेदन पत्र फेक दिया जाता है। बताते है कि आज डा0 रामजी विगलांगता की जांच के लिए आये और फार्म की फोटो देखकर दर्जनों के संख्या में आवेदक विकलागों को बाहर कर दिया उनका कहना था कि 40 प्रतिशत से कम विकलांग है। इनका सर्टिफिकेट नहीं बन सकेगा जबकि कई विकलांगो ने दावा किया है कि जांच कराने पर 60 प्रतिशत से अधिक विकलांगता मिलेगी। इस मनमानी से विकलांगों में निराशा के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि इस बात की शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी। विकलांगों के साथ इस तर तरह का रवैया अपनाना शर्मनाक है।

