एनएनएम निलम्बित, आशाकार्यमुक्त
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_842.html
जौनपुर । विशेष सचिव, बाल विकास पुष्टाहार उ0प्र0 लखनऊ जी श्रीनिवासुलू ने आज प्रातः जलालपुर विकासखण्ड के ग्राम सलेमपुर सीएमओ डा0 दिनेश कुमार यादव द्वारा गोद लिये गये गाॅव में तथा केराकत के भैरोभानपुर डीपीओ पवन कुमार यादव द्वारा गोद लिये गये गाॅव का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रहे। मुख्य विकास अधिकारी पीसी0श्रीवास्तव ने कुपोषण मिशन के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0यादव ने टीकाकरण, स्वास्थ्य जाॅच आदि के बारेे में बताया कि प्रत्येक वुद्धवार एवं शनिवार को टीकाकरण किया जा रहा है। सलेमपुर में 1 अतिकुपोषित 41 कुपोषित बच्चे पाये गये। एएनएम को निलम्बित तथा आशा को सेवा से पृथक करने का आदेश दिया। इस गाॅव मंे विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। जिसका लाभ ग्रामीण जनता को मिला। केराकत के भैरोभानपुर गाॅव में 2 अतिकुपोषित 21 कुपोषित बच्चे मिले। गाॅव में चिकित्सको द्वारा खून की जाॅच करके आयरन की गोली दी गयी। सीएमओ को निर्देशित किया कि एएनएम और आशा को किट का प्रयोग करना तथा अभिलेख के रख-रखाव के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाये। कुपोषण मिशन में आशाओं को घर-घर जा कर जाॅच करनी है। अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को बाल विकास विभाग द्वारा तौलिया, साबुन, बिस्कुट पैकेट तथा हार्लिक्स विशेष सचिव द्वारा दिया गया। मुख्य सचिव ने कुपोषित बच्चो के उचित ढंग से देख भाल न करने, विद्यालय परिसर में तथा अगल बगल साफ सफाई न कराये जाने के कारण ग्राम प्रधान जगदीश गौड़ को फटकार लगायी तथा विद्यालय में मिड डे मील के अन्तर्गत बनाये गये भोजन सब्जी मे सही ढंग से गुणवक्ता न पाये जाने से प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह को साफ सफाई के साथ साथ भोजन की गुणवक्ता बढ़ाने का नसीहत दिया।
.jpg)
