एक बार फिर मुसीबत बना जाम

जौनपुर। शहर में गोमती नदी के पार जाने के लिए तीन पुल होने के बावजूद जाम समस्या एक बार मुसीबत बन गयी। यातायात संचालन में बरती जा रही लापरवाही के कारण सोमवार को जाम के कारण लोग धूप में परेशान हुए और प्रशासन को कोसते नजर आये। इस समय वैवाहित कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। जिले के कस्बा और गांवों से भी अनेक लोग खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय आ रहे हैं और उन्हे जाम के बीच फंसकर अपना समय बर्बाद करना पड़ रहा है। चैराहो पर होमगार्ड और सिपाही तैनात किये गये है जो छांह में बैठकर यातायात संचालन करते है और मनमानी आने जाने से जाम लग जाता है और लोग घण्टों फंसकर परेशान होते है। हालांकि जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन ने सड़कों के चैड़ी करण का वीणा उठाया है इसके तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन मनमानी और ड्युटी में लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है।

Related

जौनपुर 1806299390030693408

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item