चार लड़कियां बरामद, दम्पत्ति बन्दी

जौनपुर। जिले की लाइनबाजार पुलिस ने नाच गाने के बहाने बहला फुसलाकर लायी गयी चार लड़कियों को बराम करते हुए एक दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मानस स्वाईन पुत्र स्व0 सूर्या स्वाईन ग्राम बेरबोई थाना डेलान्ग जिला- पुरी उडीसा ने सूचना दिया कि भीम सिंह चौहान पुत्र ध्रुवराज सिंह निवासी ग्राम महरूपुर थाना जफराबाद ने काजल निवासी गौडाबडा भद्रपुर थाना कोणार्क जिला- पुरी के साथ प्रेम विवाह किया है और ये लोग आरकेस्ट्रा पार्टी चलाते हैं । भीम सिंह चौहान व उसकी पत्नी काजल 19 बीते अप्रैल को मानस स्वाईन की पुत्री इतिश्री , प्रज्ञा जेना पुत्री गणेश जेना निवासी ग्राम पीढा पटना थाना डेलान्ग जिला- पुरी , प्रियन्का प्रधान पुत्री अनाथ प्रधान ग्राम बिजुलीपुर थाना- डेलान्ग जिला- पुरी तथा  नमिता महापात्रा पुत्री पूर्णचन्द्र महापात्रा ग्राम व थाना पिपिली जिला- पुरी  को नाच गाना करवाने के बहाने से बहला-फुसलाकर अपने साथ जौनपुर लिवाकर आये हैं जिन्हे मुन्ना गुप्ता के वाजिदपुर दक्षिणी के किराये पर लेकर उसी में भीम सिंह  चारों लडकियों को बन्धक बनाकर छिपा कर रखा है । वादी मुकदमा मानस स्वाईन तथा अन्य परिजनों को साथ लेकर थानाध्यक्ष लाइनबाजार राजमोहन यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मकान पर घेराबन्दी करके दविश दिया । जहां चारों लड़कियों को बरामद कर अभियुक्त भीम सिंह चैहान तथा काजल को  गिरफ्तार किया गया ।

Related

जौनपुर 2315520005747202552

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item