सात दिनी योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_814.html
जौनपुर। भारत की प्राचीन विद्या योग मानव निर्माण की अद्भुत पाठशाला है जिसमें संस्कारित होकर प्रत्येक सैनिक अपनी कार्य क्षमता में वृद्धि के साथ मानसिक तनावों को भी कम कर सकता है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कमाण्डिंग आफिसर कर्नल असीत कन्सल ने कही। वैश्विक स्तर पर आगामी 21 जून को योग के एक नये कीर्तिमान को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में सैनिकों को योग के विविध क्रिया-कलापों का क्रियात्मक अभ्यास अचल हरिमूर्ति, प्रशिक्षक डा. धु्रवराज, डा. कमलेश योगी व सूबेदार यादव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर ले. कर्नल संदीप खत्री, सूबेदार मेजर बलवेन्दर सिंह, सूबेदार तूरी सिंह, सूबेदार बीबी गुरूचे, गुरूचरन सिंह, केआर सोरी, आनन्द प्रताप, जगतार सिंह, केदारनाथ सोनकर सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
