प्रदेश का तेजी से कर रही विकास सरकार
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_876.html
जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार’ साइकिल यात्रा मछलीशहर विधानसभा के कटवार बाजार से मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास कार्यों को पूरा करते हुए सड़क सम्पर्क मार्गों को पूरी तरीके से सुधारने का कार्य कर रही है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न जिलों में मेडिकल कालेज की स्थापना तथा राजकीय कालेजों की स्थापना प्रदेश की सरकार कर रही है। यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी आये दिन तमाम योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मछलीशहर विधानसभा में सड़कों का कार्य तेजी से चल रहा है जो 2015 के आखिरी तक पूरा हो जायेगा।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि युवा हृदय सम्राट मा. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हर वर्ग को सम्मान देते हुए जहां वृद्धजनों के लिए मुत में तीर्थ यात्रा वहीं हज यात्रियों के लिए तमाम तरह की सहुलियतें दे रहे हैं व राहगीरों के लिए पुलों व सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में बिछाया जा रहा है। यूथ ब्रिगेड का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। साइकिल यात्रा कटवार बाजार से होते हुए आदमपुर, निगोह, पाली, गोठांव सहित दर्जनों गांवों में व बाजारों में होते हुए बरसठी ब्लाक पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रईस अहमद, शेषनाथ यादव, श्यामजी यादव पूर्व प्रधान, संजय यादव पचैली, आनन्द शुक्ला, लालमणि यादव, शिव बहादुर यादव, कृष्णकांत सिंह, मो. तारिक, कृष्ण कुमार यादव, मुन्ना यादव, जितेन्द्र सिंह, रामचन्दर मौर्य, सुरेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

